Congress filed FIR : कांग्रेस ने एफआईआर और लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का किया पुतला दहन
Congress filed FIR : कोण्डागांव। दुर्ग जिला पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई और लाठीचार्ज के बाद 150 से अधिक कांग्रेसियों पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में कोंडागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकालकर स्थानीय बस स्टैंड में प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमा-झटकी भी देखने को मिली।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एफआईआर को राजनीति से प्रेरित बताया। झुमुक लाल दीवान ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही एफआईआर वापस नहीं ली तो प्रदेशभर में और भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे।
Congress filed FIR : पुतला दहन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से भी तीखे सवाल किए और अपनी नाराजगी जाहिर की। रैली के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शन के दौरान हल्की झूमा-झटकी की घटनाएं सामने आईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि वे अपने हक और न्याय के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेंगे। रैली में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष झुमुक लाल दीवान, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।