रायपुर: उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर जारी, मध्य और दक्षिण में तापमान बढ़ा

रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के कुछ हिस्सों में गुरुवार को शीतलहर की स्थिति रही। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित अन्य जिलों और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर बनी रह सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आधा डिग्री सेल्सियस बढ़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों में विभिन्न शहरों के तापमान इस प्रकार रहे:

अधिकतम तापमान
रायपुर: 27.9 डिग्री सेल्सियस
माना: 27.2 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर: 26 डिग्री सेल्सियस
पेंड्रारोड: 23.2 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर: 22.1 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर: 29.2 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग: 30 डिग्री सेल्सियस
राजनांदगांव: 29.5 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान
रायपुर और माना: 13.9 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर: 13.8 डिग्री सेल्सियस
पेंड्रारोड: 10 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर: 4.4 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर: 12.6 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग: 10.8 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *