गोवा अरपोरा हादसे पर CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त कीं

Chief Minister Vishnu Dev Sai :

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में हुई भीषण दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनाएँ गोवा के सभी भाई-बहनों के साथ हैं।

बता दें कि गोवा के अरपोरा क्षेत्र में एक नाइट क्लब में देर रात बड़ा हादसा हुआ। आग लगने की सूचना आधी रात के करीब मिली थी। अधिकारियों के अनुसार लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इस दुर्घटना में 23 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *