भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल हुए CM साय

बिलसपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली निकली हैं। भाजपा प्रत्यासी तोखन लाला साहू के नामांकन रेलिए में छत्तीसगढ़ के मुख्या विष्णु देव साय शामिल हु। भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीटों को जीतने का किया दावा कर रही है। वहीं आज बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर पहुंचे

रैली के दौरान सीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को लेकर जिस तरह राज्य सरकार ने काम किया है, इससे पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है और मतदाता भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं, बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू भी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस हारने लगती है तो ईवीएम को बहाना बनाती है।

कांग्रेस के खोखले दावे

कुछ दिन पहले जब विष्णु यादव ने नामांकन फार्म खरीदा था तब कांग्रेस के पार्षद और जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा था की घर की बात है वे कांग्रेस से कही बाहर नहीं जायंगे। थोड़े नाराज है लेकिन मना लिया जायेगा। लेकिन आज विष्णु यादव के भाजपा प्रवेश से साफ हो गया की कांग्रेस के कथनी और करनी में थोड़ा नहीं बल्कि बहुत ज्यादा अंतर् है। फ़िलहाल कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU