जिले में कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रारंभ

कोरिया, 20 फरवरी 2026/
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 के अंतर्गत कक्षा 12वीं के भूगोल/भौतिक विषय की परीक्षा आज जिले कोरिया में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1605 परीक्षार्थी दर्ज थे, जिनमें से 1595 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।

जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ रही। परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक सुरक्षा एवं अनुशासनात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बुके, पेन तथा तिलक- चंदन लगाकर परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दी गईं।अधिकारियों ने बताया कि आगामी विषयों की परीक्षाएं भी इसी प्रकार सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *