मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर और बिलासपुर दौरा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और बिलासपुर का दौरा करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सुबह साढ़े दस बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह ग्यारह बजकर चालीस मिनट पर जगदलपुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर बारह बजकर पचास मिनट पर जगदलपुर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बिलासपुर में दोपहर दो बजकर तीस मिनट पर नए संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। दोपहर दो बजकर पैंतालीस मिनट पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा समाज प्रमुखों से चर्चा करेंगे।

शाम साढ़े चार बजे राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम पांच बजे वंदे मातरम् उद्यान का लोकार्पण करेंगे तथा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम साढ़े सात बजे राउत नाचा महोत्सव में भाग लेंगे।

रात साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री हाउस लौटेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *