रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे अंबिकापुर में आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 8:30 बजे रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।
अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।