रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और कांकेर जिलों के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 10:15 बजे स्टेट प्लेन से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। उनका विमान सुबह 10:55 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेगा।
जगदलपुर में मुख्यमंत्री 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों और प्रेस वार्ता में शामिल रहेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:35 बजे कांकेर जिले के लिए रवाना होंगे।
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 2:20 बजे फॉरेस्ट ग्राउंड हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वे सीधे कार्यक्रम स्थल जाएंगे। दोपहर 2:25 से 3:25 बजे तक मुख्यमंत्री भानुप्रतापपुर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित “13वां स्थापना दिवस सर्व पिछड़ा वर्ग समाज छत्तीसगढ़” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे भानुप्रतापपुर से रायपुर के लिए लौटेंगे और शाम 4:20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका दौरा कार्यक्रम समाप्त होगा।