मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज ओडिशा और महासमुंद दौरा, रायपुर में कार्यक्रमों से होगी शुरुआत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को ओडिशा और छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इसके पूर्व वह राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री अंबेडकर चौक पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद टाउन हॉल में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

रायपुर कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री लगभग दोपहर 12 बजे ओडिशा के लिए रवाना होंगे, जहां बरगढ़ पहुंचकर मां वैष्णव देवी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद उनका समय दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक आरक्षित रहेगा।

ओडिशा प्रवास के उपरांत मुख्यमंत्री साय दोपहर 2:45 बजे बरगढ़ से महासमुंद पहुंचेंगे। यहां सालखण्ड स्थित मां महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शाम लगभग 4 बजे महासमुंद से रायपुर लौट आएंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *