विधायक भैयालाल राजवाड़े के स्वास्थ्य की कामना: मुख्यमंत्री साय ने की मुलाकात, पूर्व स्पीकर पांडे भी मौजूद

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और उपचाररत विधायक भैयालाल राजवाड़े से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री साय ने राजवाड़े के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने चिकित्सकों को श्री राजवाड़े के बेहतर उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे भी उपस्थित थे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *