Chhattisgarh Nyay Yatra : विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में न्याय यात्रा में शामिल हुए कांग्रेसी

Chhattisgarh Nyay Yatra : सरायपाली : सरायपाली विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली गई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुई।
इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक नंद ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं, आदिवासियों, अजा वर्ग के लोगों समेत हर वर्ग की जनता के ऊपर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आयोजन किया था जिसमें सरायपाली क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हमने शामिल होकर आमजन की आवाज बुलंद की।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की न्याय यात्रा को प्रदेश की जनता का अपार स्नेह और दुलार मिला है और न्याय की लड़ाई में हर वर्ग के लोगों ने भी अपनी सहभागिता निभाई है।

Chhattisgarh Nyay Yatra : न्याय यात्रा में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, विधायक प्रतिनिधि द्वय घसिया सिदार, भरत मेश्राम, , दीपांजलि बारीक, कुमोद्नी भोई, सरिता प्रधान, अरमान हुसैन, पार्षद सुरेश भोई, तन्मय पंडा, दीपक साहू, नीलांचल भोई, पंकज बीसी, मनोज पटेल, सूर्यकांत पटेल, केशव अग्रवाल,मनोज पटेल, रोशन नाग, राजा अग्रवाल, सुशील प्रधान, दुष्यंत साहू, विभिषण चौहान, जयंत यादव, शरद यादव, पन्नू अग्रवाल, समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।