Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना :10 फरवरी को 101 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में…

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News

 

Chhattisgarh News :महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन भी किया जाएगा जिसकी तैयारी की जा रही है। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव में शामिल होने 10 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कार्यक्रम भी तय बताया जा रहा है। ऐसे में सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
Chhattisgarh News :महिला एवं बाल विकास विभाग को इस साल करीब 101 जोड़े की शादी करने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य को पूरा करने महिला बाल विकास की टीम गांव-गांव में दूल्हा-दुल्हन ढूंढने में लगी है। हर परियोजना को जोड़े ढुंढने के लिए लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए परियोजना स्तर पर जोड़े तलाशने का काम तेज गति से चल रहा है।
बता दें कि 10 फरवरी को शहर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में आदर्श विवाह का आयोजन होगा। क्योंकि हाईस्कूल मैदान परिसर में एग्रीटेक कृषि मेला भी लगेगा। ऐसा पहली बार होगा जब जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि के दौरान ही सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में 10 फरवरी से तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि का आयोजन किया गया है।
https://jandhara24x7.com/index.php/2024/02/05/cg-mahtari-vandan-yojana/
महिला बाल विकास विभाग के मुताबिक पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक जोड़े की शादी के लिए कुल 25 हजार रुपए मिलते थे। अब शासन ने बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया है। 50 हजार रुपए में पंडाल, पंडित, सामग्री, श्रृंगार, भोजन आदि शामिल है। 21 हजार रुपए वधु के खाते में डिपाजिट किए जाएंगे। वहीं 15 हजार का उपहार दिया जा रहा है।प्रति जोड़ा पंडाल खर्च 8 हजार, भवन किराया प्रति जोड़ा 20 अतिथियों के लिए भोजन, नाश्ता आदि शामिल है। इसके अलावा 6 हजार रुपए मंगल सूत्र, वर-वधू के कपड़े, श्रृंगार सामग्री, जूते चप्पल, चुनरी, साफा के लिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU