चारामा | जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के कड़े निर्देशों के बाद, चारामा पुलिस ने ग्राम हिंगनझर में दबिश देकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की “सर्जिकल स्ट्राइक”
दिनांक 27 अप्रैल 2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम हिंगनझर में जुआरियों का जमावड़ा लगा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और जुआरियों को भागने का मौका दिए बिना रंगे हाथों दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से ताश के पत्तों के साथ ₹11,040 नगद और 02 मोटर सायकल (CG 19 BVV 6775 एवं CG 19 BQ 3025) जप्त की हैं।कार्यवाही मैं
गिरफ्तार आरोपी
दिनेश गावड़े (46 वर्ष) निवासी हिंगनझर,सुनील देवांगन (31 वर्ष) निवासी हिंगनझर,
हेमंत सेवता (42 वर्ष) निवासी गीतपहार,भूपेन्द्र सिन्हा (29 वर्ष) निवासी हिंगनझर,
को गिरफ़्तार कर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक धाराओं (170, 126, 135(3) BNSS) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की तत्परता
इस सफल कार्यवाही में उप निरीक्षक रनेश सेठिया, टीकमदास सोने और साइबर टीम से सउनि भकेश पटेल, प्रधान आरक्षक सचिन सोरी व आरक्षक बलराम सिन्हा की मुख्य भूमिका रही।
कांकेर पुलिस की जनता से अपील
कांकेर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध नियंत्रण में जनता की भागीदारी अनिवार्य है। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9479155125 जारी करते हुए अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।
जुआरियों पर चारामा पुलिस का प्रहार: रंगे हाथों धरे गए 4 आरोपी, नकदी समेत बाइक जप्त

28
Apr