Charama news today लखनपुरी में आमसभा कर सीएम भूपेश बघेल के द्वारा माँगा गया कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में वोट

Charama news today

Charama news today

Charama news today चारामा — शनिवार को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए लखनपुरी में आम सभा कर वोट माँगा गया। मुख्यमंत्री के लखनपुरी पहुँचते ही एनएसयुआई एंव युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों मे पार्टी का झंण्डा काफिले के आगे हजारो कांग्रेसी कार्यकर्ता, और बस्तर के संस्कृति, कला व नृत्य करमा ददरिया नृत्य, रैला नृत्य और आंगा देव की झाँकी के साथ सभी स्थल पर पहुँचे।

Charama news today मुख्यमंत्री भुपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री अनिला भेडिया, दीपक बैज, प्रेम साथ टेकाम, सप्तगीरी शंकर उल्का कोरोपुट सांसद, अमरजीत भगत, प्रत्याशी सावित्री मडावी के साथ मंच से सभी का अभिवादन करते हुए आमसभा की जहाँ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज छग का किसान खुश हैं, किसानो के जेब में पैसा है जब पुरे देश मे कोरोना से आर्थिक स्थिति बिगड़ी थी.

Charama news today  तब छग के किसानों के बदौलत छग की आर्थिक गति बढ़ रही थी। 70 साल पहले लागू आरक्षण छग मे लागू रहेगा। हर वर्ग को उनकी जनसंख्या के अनुसार आरक्षण दिया जायेगा। भाजपा के पास कोई प्रत्याशी नही है। इसलिए एक बालात्कारी को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा गया है जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा नारी शक्ति को आगे बढ़ाया है। कांग्रेस ने इस देश को महिला प्रधानमंत्री दिया और भाजपा ने महिलाओ का अपमान किया।

Charama news today  मंत्री अनिला भेडिया ने अपने सम्बोधन मे कह कि भाजपा की सरकार महिलाओ का अपमान करने वाली सरकार है। केन्द्र में भाजपा की एक ही उपलब्धि है महंगाई, पेट्रोल को 70 रूपये होने मे 70 साल लग गये, गैस सिलेण्डर को 400 रुपये होने मे 70 साल लग गये, लेकिन भाजपा ने पेट्रोल को 100 और सिलेण्डर को 1150 से पार कर दिया। 400 के सिलेण्डर पर भाजपा हाय मंहगाई चिल्लाती थी, लेकिन आज उस महगाई पर बात करने को तैयार भी नहीं है। आदिवासी के साथ हमेशा भाजपा ने धोखा किया है और इस चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल आदिवासी समाज को मोहरा बनाकर कांग्रेस के खिलाफ खड़ा किया है।

Charama news today  प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल ने उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार निरंतर आम जनता के हित मे काम कर रही है। जब रमन सिंह को 2013 का चुनाव लडना था तब हर घर हर महिला के पीछे राशन कार्ड बनाये गये थे और चुनाव जीतने के लिए नियम कानून का हवाला देकर सबके राशन कार्ड रद्द कर दिये गये। हमारी सरकार पुरे छग मे 01 करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीद रही है।

Charama news today  धान बिकने के बाद 03 दिन में किसानों को भुगतान दिया जा रहा है। भाजपा के समय मात्र 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने में सरकार के पसीने छुट जाया करते थे। और भुगतान 15 दिन के बाद ही मिल पाता था। राजीव गाँधी किसान न्याय योजना किसानो के लिए लागू की गई है। भाजपा सरकार में जो धान 16 सौ रूपये मे खरीदा जाता था आज 2640 रुपये में खरीदा जा रहा है। धान के अलावा कोदो कुटकी रागी, 65 प्रकार के वनोपज, तेन्दुपत्ता सभी की खरीदी की जा रही है। ताकि ग्रामीण व वनवासी भाई बंधु की इंकम बढ़ सके।

गौपालको को गोबर खरीदी, गौ मुत्री खरीदी से तो पैसा मिल ही रहा है। जिनके पास भुमि भी नही है, उन्हे भी 7000 प्रतिवर्ष प्रति एकड दिया जा रहा है। बस्तर हो या सरगुजा गायता पुजारी सभी 7000 रूपये प्रतिवर्ष सहयोग राशि दी जा रही है। इतने काम सभी ग्रामीण और गाँव क्षेत्र से जुडे है। आज छग के हर वर्ग को लगातार पैसा मिल रहा हैं।

Charama news today  उनकी इंकम बढ रही है। जबकि केन्द्र सरकार मंहगाई बढाकर आज जनता, किसानो, ग्रामीणो के जेब से पैसा निकालने का काम कर रही है। जीएसटी से व्यापारी परेशान है। खाने से लेकर हर जीच में चीज में जीएसटी लगा कर आज जनता के मुँह से निवाला छीना जा रहा है। छग मे जब रमन सिंह की सरकार थी तो छग मे 3000 स्कुल बंद किये गये, आदिवासियो को शिक्षा से वंचित करने का काम किया गया।

आरक्षण का मुद्दा भाजपा के समय का है, अगर वे अपने शासन में इस पर कानुन बना देते तो आज यह दिन नही आता। लेकिन हमारी सरकार ने 02 दिसम्बर को विधानसभा के विशेष सत्र लाकर विधेयक पास कर सभी वर्ग को उनके जनसंख्या के अनुसार जिसमे आदिवासी समाज को 32 प्रतिशत्, ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत्, अनुसुचत वर्ग को 13 प्रतिशत्, अपर क्लास को 04 प्रतिशत् आरक्षण के लिए प्रस्ताव विधानसभा में पास किया।

 

छग मे राम वन गमन मार्ग कांग्रेस ने बनाया, गॉव गाँव मे शीतला मंदिर घोटुल, हमारी देन है ताकि संस्कृति बढ़ सके। आदिवासी समाज माँ कर्मा जयंती सभी के लिए उनके भगवान की जयंती तिजा, पोला, हरेली, छेर छेरा, पर छुट्टी देने का काम हमारी सरकार ने किया। आदिवासी की संस्कृति, बस्तर की संस्कृति को बचानें और बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है।

छग ओलिम्याड खेल के माध्यम से पारम्पारिक खेलो को बढ़ावा दिया गया। पुरे विश्व भर से लोग आदिवासी संस्कृति को प्रस्तुत करने छग मे हो रहा है। आदिवासी समाज को कुछ लोग राजनीति में बांटने का कार्य कर रहे है। हमे ऐसे लोगो से बचना है। धान खरीदी केन्द्रो की संख्या 2500 और 2000 तक सोसायटी की संख्या बढाई गई, ताकि किसानो को धान बेचने में दिक्कत न हो।

कांग्रेस सरकार आदिवासी के साथ साथ सभी वर्गो समाज के हितो के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसानो की आय मे नाम जान भी बढ़ा है। पहले कर्ज से किसान की मृत्य होती थी| आज छग मे किसानो की मृत्यु की खबर कभी सुनने नही मिलती। और किसान कर्ज मुक्त है। धान के पैसे के बाद हर तीन माह मे किसानो को बोनस का पैसा मिल रहा है। सबसे ज्यादा खुशहाली छग मे है। छग में विकास लगातार हो रहा है।

जिसकी तारीफ स्वयं देश के प्रधानमंत्री करते है। छग के विकास का जो सपना हमारे पुर्वजो ने देखा था, वो अब पुरा हो रहा है। हमारे पुर्व विधायक स्वॅ मनोज सिंह मंडावी ने जितने भी माँगे हमसे माँगी हमने दिया ! उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मनोज मंडावी के लिए 05 दिसम्बर को मतदान करने की बात कही और पूर्व मे स्वॅ मनोज सिंह मंडावी के 26000 से अधिक मतो से जीत के रिकार्ड को तोडकर 50000 मत पर ले जाने और कांग्रेस पार्टी का साथ देने की बात कही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU