Charama latest news : चारामा में शनिवार को विराजेंगे गणपति महाराज, गणेश समितियो के द्वारा भव्य तैयारी…..पढ़े पूरी खबर

Charama latest news :

Charama latest news :  चारामा में शनिवार को विराजेंगे गणपति महाराज, गणेश समितियो के द्वारा भव्य तैयारी…..पढ़े पूरी खबर

Charama latest news :  चारामा !  विघ्नहर्ता सुखकरता, बुद्धि एंव सुख समृद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी शनिवार को भक्तो के बुलावे पर पंडालो एंव घरो मे विराजित होगे। गणेश समितियो के द्वारा भगवान के आगमन और उन्हें विराजमान करने की भव्य तैयारी कर ली है।

पंडालो को रंग बिरगे एव भव्य रोशनी से सजाया गया है। बडी बडी प्रतिमाओं को रखने के केज के इस दौर में पंडालो मे 05 से 12 फीट तक की मुर्तियाँ इस बार विराजी जायेगी। वही श्रीश्री सब्जी मंडी गणेश उत्सव समिति चारामा के द्वारा इस वर्ष 12 फीट की गणेश प्रतिमा जो कि माँ दुर्गा की गोद में विराजमान है कि मुर्ति विराजी जा रही है।

Related News

वही पंडाल में इस वर्ष रामेश्वरम् मंदिर की झाँकी प्रदर्शित की जा रही है। जिसमे भगवान श्री राम भगवान शिवजी के शिवलिंग का जलाभिषेक और पुजन करते हुए नजर आयेगे। वही भगवान शिव जी की भी झॉकी रखी जायेगी। वही समिति की ओर से इस वर्ष गणेश उत्सव के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 08 सितम्बर से 10 सितम्बर तक किया जा रहा है।

जिसमे प्रथम पुरुष्कार 25001 रूपये, द्वितीय पुरूष्कार 20001 रूपये, तृतीय पुरूष्कार 15001 रूपये जनसहयोग से प्रदान किया जायेगा। वही राज्य स्तरीय डीजे डॉस प्रतियोगिता का आयोजन भी 15 सितम्बर को किया जा रहा है। जिसमे सामुहिक नृत्य पर प्रथम द्वितीय एव तृतीय पुरुष्कार कमशः 11111,8888 और 6666 रूपये, युगल नृत्य पर कमशः 7777,6666, एवं 5555 रूपये, एव एकल नृत्य पर कमशः 5555.4444.और 3333 रूपये सहित चाँदी का फोटो सहित शील्ड प्रदान किया जायेगा। 16 सितम्बर को महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता. जलेबी एंव कुर्सी दौड प्रतियोगिता रखी गई है।

Rajnandgaon : बसंतपुर वार्ड 42, 43 व 46 में सदस्यता अभियान की बैठक संपन्न – कमल सोनी

 

Charama latest news :  जिसमे भी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरुष्कार प्रदान किया जायेगा। एवं 19 सितम्बर को रंग झरोखा छग लोक संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। वही 20 सितम्बर को भव्य माँ काली एंव महाकाल अगोरी की अकाल मृत्य में डॉस की एव भव्य झॉकी पुरे नगर में घुमधाम से निकाली जायेगी। वही गणेश उत्सव के प्रतिदिन संध्या मे माता कृपा गुड्डू राजा मेलोडी धुमाल नाईट्स चारामा की प्रस्तुति होगी। फोटो |

Related News