CG NEWS- वैज्ञानिक तौर पर कृषि कार्य कर अधिक लाभ उठाएं किसान: महेन्द्र कुमार ठाकुर

एसएसबी केवटी, 5 दिवसीय कृषि तकनीक कार्यशाला का आयोजन

 

संजय सोनी
भानुप्रतापपुर। 33 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल. केवटी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अर्तगत एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के सहयोग से क्षेत्र के 30 स्थानीय किसानों के लिये 05 दिवसीय कृषि तकनीकी कार्यशाला का आयोजन 27 जनवरी से 31 जनवरी तक कृषि विज्ञान केन्द्र, कांकेर में किया गया।
कार्यशाला में कृषि करने की उन्नत तकनीक, उन्नत मशीने एवं उसका उपयोग मिलेट प्रोसेसिंग, पशुओं की देखरेख एवं बीमारियों से बचाव, बीज के प्रकार एंव पहचान, लाख की खेती एवं फायदे और कृषि विभाग के सरकारी योजनाओं का विस्तार पूर्वक बताया गया।

Related News

कार्यशाला का समापन महेन्द्र कुमार ठाकुर कार्यवाहक कमाण्डेंट 33वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, केवटी के द्वारा किया गया। कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी 30 नागरिकों को कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के द्वारा प्रमाणपत्र दिये गये, साथ ही सशस्त्र सीमा बल. केवटी के द्वारा सभी 30 किसानों को बीज एवं कृषि कार्य में सहायक औजार का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र कुमार ठाकुर कार्यवाहक कमाण्डेंट, 33वीं वाहिनी, ने सभी किसानों को इस कार्यशाला का भरपूर लाभउठाने का आग्रह किया और कहा कि यदि आप वैज्ञानिक तौर पर कृषि कार्य करते है तो आप इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। समापन समारोह में डाक्टर बीरबल साहू वरिष्ठ वैज्ञानिक, डा0 कमलेश सिंह केराम, कृषि वैज्ञानिक, जितेन्द्र कोरमा, उप संचालक सी. आर. भास्कर सहायक संचालक, डा0 सत्यम मिश्रा उप संचालन (पशुधन विभाग) करन सनिकर सहायक संचाला (उद्यानिकी) कृषि अनुसंधान केन्द्र, कांकेर एवं डॉ. प्रकज कुमार तेवतिया, उप कमाण्डेंट (पशु चिकित्सा), एस0एस0बी0 केवटी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों ने इसकी बहुत सराहना की और आग्रह किया की भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम चलाए जाए ताकि हम ज्यादा से ज्यादा उन्नत कृषि के बारे में जानकारी हासिल कर सकें और इसका लाभ उठा सकें।

Related News