CG NEWS : 10 दरिंदों ने मिलकर किया महिला के साथ गैंगरेप, 6 चढ़े पुलिस के हत्थे…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से रुंह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक आदिवासी महिला से गैंगरेप हुआ है। 10 हैवान युवकों ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। महिला मेले से घर लौट रही थी तभी उसके साथ ये घटना हुई। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही मामले में जुट गई है। और 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

गैंगरेप के आरोपियों में महिला का एक जानकार और उसके 10 अन्य साथी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

महिला पिछले कुछ वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थी और सोमवार को मीना बाजार गई थी, जहां से लौटते समय उसे इस घटना का शिकार होना पड़ा। इस मामले में मंगलवार को FIR दर्ज की गई है, और आगे की जांच जारी है। यह घटना पुसौर थाना क्षेत्र में हुई है, और प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Related News