CG Korea News : कोरिया। जिले के सोनहत विकासखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा लुढ़कर 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रात के अंधेरे में खुले में रखा पानी जमकर बर्फ बन गया।
CG Korea News : स्थानीय शिक्षक नवीन पांडे ने ठंड का अनुभव करने के लिए एक प्रयोग किया। उन्होंने रात के समय एक थाली में पानी भरकर बाहर रख दिया। सुबह जब उन्होंने देखा तो पानी जमकर बर्फ के रूप में तब्दील हो चुका था। इस घटना ने ठंड की भीषणता को उजागर कर दिया है।
हालांकि, तापमान में भारी गिरावट और कोहरे के चलते लोगों को कांपने को मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। शीतलहर से बचने के लिए लोग अपने स्तर पर जुगाड़ कर रहे हैं, लेकिन सरकारी मदद का इंतजार है।