CG Durg Bhilai : भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा..और महापौर निर्मल कोसरे को नोटिस …जानें क्या है पूरा मामला
रमेश गुप्ता
CG Durg Bhilai : दुर्ग... विधानसभा निर्वाचन-2023 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के अंतर्गत सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति रैली एवं सभा आयोजित करने पर दो लोगों को रिटर्निंग आफिसर द्वारा कारण बताओं नोटिस दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा
Assam CM Himanta Biswa Sharma : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व शरमा का छत्तीसगढ़ दौरा आज
CG Durg Bhilai : क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के रिटर्निंग आफिसर विनय कुमार सोनी ने 16 अक्टूबर को नगर पालिक परिषद अहिवारा क्षेत्र में सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर रैली एवं सभा आयोजित करने की शिकायत पर इसे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को कारण बताओं नोटिस दिया गया है। साथ ही इस संबंध में 19
अक्टूबर की संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्यवाही किया जाएगा। इसी प्रकार 16 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा क्षेत्र में सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर महिला सभा आयोजित करने की शिकायत पर इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते
https://jandharaasian.com/sharadiya-navratri-2023/
हुए नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे को कारण बताओं नोटिस दिया गया है। साथ ही 19 अक्टूबर की संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्यवाही किया जाएगा। इसके लिए उक्त दोनों स्वतः जिम्मेदार होंगे।