दुर्ग। भिलाई निगम क्षेत्र के वार्ड 36 फल मंडी सतनाम नगर में एक युवक के सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या के प्रयास की घटना सामने आई है। गंभीर रूप से घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीड़ित युवक नील कमल जांगड़े है। परिजनों ने छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है।