(Capital Raipur) हत्या का मास्टर माइंड तिल्दा से गिरफ्तार

(Capital Raipur)

(Capital Raipur) हत्या का मास्टर माइंड तिल्दा से गिरफ्तार

(Capital Raipur) रायपुर ! राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र के दलदल सिवनी में एक सप्ताह पूर्व हुई हत्या की मुख्य साजिशकर्ता वृद्धि साहू को पुलिस ने सोमवार को तिल्दा से गिरफ्तार कर लिया। उसका सहयोगी आरोपी सौरभ तिवारी अब भी फरार है।अब तक मामले में आठ आरोपियो की गिरफ्तारी की गई है। एक आरोपी घायल है, जिसका इलाज चल रहा। हत्या की वारदात क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर हुई थी।

(Capital Raipur) विवाद काफी दिनों से चला आ रहा था।बता दें वृद्धि साहू ने 16 जनवरी की रात को युवकों की हत्या करवाने के बाद मृतक के दूसरे साथियों को फोन कर कहा कि दो को निपटा दिया है, अब तुम सब बच के रहना। इसके बाद वह साथियों के साथ फरार हो गई थी। पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी हुई थी। दूसरे राज्यों में छापामार कार्रवाई कर रही थी। कान्हा में एक टीम ने दबिश दी थी। वहां भी वह नहीं मिली।

वृद्धि साहू नशे के कारोबार का भी काम करती है। पूर्व में भी इसके खिलाफ कई मामले सामने आए हैं। लगभग तीन साल पहले अपहरण और आइटी एक्ट के केस में वह जेल जा चुकी है। उस पर नाबालिग के अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज हुआ था। वृद्धि फरारी के दौरान लगातार साथियों और घरवालों के संपर्क में थी। अलग-अलग नंबरों से बात कर रही थी। लगातार तलाश में जुटी पुलिस ने ट्रेस कर दबोच लिया।

(Capital Raipur) पूर्व में गिरफ्तार आरोपियो ने पूछताछ में बताया था कि दो महीने पहले दोनों गुटों में विवाद हुआ था। इसके बाद बीते रविवार की रात को दोनों गैंग में विवाद हुआ। मृतक शिवा जी नगर में रहते थे और हत्या के आरोपी दलदल सिवनी क्षेत्र में रहते हैं। दोनों इलाके आसपास हैं। क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दोनों गैंग के बीच कई बार विवाद हुआ था।

हत्या के एक दिन पहले वृद्धि साहू के कहने पर गोकुल साहू और अन्य दूसरे गैंग के युवकों को खोज रहे थे। उस दिन कोई नहीं मिला। 16 जनवरी की रात को गोकुल निषाद और जितेंद्र डेहेरिया हर्ष प्राइड इलाके में गोकुल नंद साहू और दीपक साहू पहुंचे।

(Capital Raipur) दोनों को देखने के बाद इसकी सूचना तत्काल वृद्धि साहू को दी। वृद्धि ने काम तमाम करने के लिए कहा। इसके बाद गोकुल और दीपक ने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद फोन पर वृद्धि को जानकारी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU