Cambodia कंबोडिया में नाव पलटने से 10 छात्रों की मौत

Cambodia

Cambodia कंबोडिया में नाव पलटने से 10 छात्रों की मौत

Cambodia कंबोडिया के दक्षिणी कंदल प्रांत में मेकांग नदी पर एक मोटर चालित नाव दुर्घटना में 10 छात्रों की मौत की पुष्टि हो गई है और एक लापता है।

Cambodia एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। यह हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। कंडल प्रांतीय पुलिस प्रमुख छोउन सोचे ने कहा कि नाव पर चालक दल के दो सदस्यों और 13 छात्रों सहित कुल 15 लोग सवार थे। नाव ल्यूक डेक जिले में तट से लगभग 50 मीटर दूर अचानक डूब गई जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Cambodia उन्होंने बताया कि आज दोपहर तक 10 शव बरामद कर लिए गए थे जबकि दो छात्रों और चालक दल के दो सदस्यों समेत चार लोगों को बचा लिया गया था। लापता व्यक्ति के लिए बचाव के प्रयास अभी भी जारी हैं।”

Cambodia सोचे ने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब नाव उन छात्रों को एक अंग्रेजी कक्षा से एक द्वीप गांव में उनके घरों तक ले जा रही थी। दुर्घटना के लिए उच्च गति, ओवरलोडिंग और ड्राइविंग के दौरान लापरवाही को दोषी ठहराया जा रहा है। कंडल प्रांतीय पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक नाव पर अधिकांश सवार 12 से 14 साल की उम्र के छात्र थे।

कंबोडियाई प्रधानमंत्री समदेच टेको हुन सेन ने अपनी संवेदना व्यक्त की और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से विशेष रूप से बाढ़ के मौसम में अतिरिक्त सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU