By-election उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने ली चारामा मंडल की बैठक

By-election

By-election  इस सरकार की भ्रष्ट नीतियों का पर्दाफ़ाश करना है : बृजमोहन अग्रवाल

By-election  चारामा। भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर तैयारियां और भी तेज हो गयी है। कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में हार-जीत से ज्यादा हार-जीत के अंतर का मायने होगा। इसी अंतर से 2023 के विधानसभा चुनाव का संकेत मिल जाएगा। छत्तीसगढ़ में ऐसा कहा जाता है कि, जिस पार्टी ने बस्तर जीता, प्रदेश में उसकी ही सरकार बनती है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की काफी तेज और मुस्तैद नजर आ रही है। चाहे बात प्रचार-प्रसार की हो या फिर बैठकें या जनसभाएं हो, भाजपा हर मैदान में दूसरों से आगे निकलती दिखाई दे रही है।

बृजमोहन अग्रवाल ने शक्तिकेन्द्र प्रभारियों की बैठक में की सभी चुनावी कार्यों की समीक्षा

By-election आज इसी कड़ी में उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने चारामा स्थित सभी चुनावी कार्यालयों में शक्तिकेन्द्र प्रभारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने अब तक के चुनावी कार्यों की समीक्षा की साथ ही उपचुनाव को लेकर आगामी रणनीतियों को सुदृढ़ करने हेतु सभी को संबोधित किया।

By-election  बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि, आप सभी के दम पर ही हम कांग्रेस पार्टी व उसकी सरकार को चुनौती दे रहे है। आप सभी के जोश और जनता के अंदर सरकार के खिलाफ उठे आक्रोश ने हमारी जीत सुनिश्चित कर दी है। अब बस हमें जीत के अंतर के लिए कार्य करना है। इस चुनाव के मैदान में निष्पक्ष चुनाव लड़ने की हिम्मत भी कांग्रेस पार्टी ने खो दी है। 5 तारीख को भानुप्रतापपुर की जनता निश्चित रूप से ब्रम्हानंद नेताम को चुनने वाली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU