अम्बिकापुर। शहर के व्यस्ततम इलाके देव होटल के पास गोली चलने की सनसनीखेज सूचना प्राप्त हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की गहन जांच और विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।