BSP Sector-6 बीएसपी सेक्टर-6 सोसाइटी एक करोड़ 38 लाख के शुद्ध लाभ में

BSP Sector-6

रमेश गुप्ता

BSP Sector-6 सोसाइटी की आमसभा में सर्वसम्मति से बजट का अनुमोदन, कई विषयों पर लिया गया फैसला

https://jandhara24.com/news/114278/bjp-mission-2023-chhattisgarh-will-embark-on-a-new-pattern-regarding-election-preparations-bjp-know-bjp-initiative-campaign-launched/.

BSP Sector-6 भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों की सर्वाधिक संख्या वाली सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 भिलाई नगर की वार्षिक आमसभा रविवार को सुबह 10:30 बजे से परशुराम भवन सेक्टर-2 में रखी गई। प्रारंभ में सोसाइटी के संस्थापक स्व. आरएस शर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित किया गया।

BSP Sector-6 सोसायटी केअध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने संस्था की उपलब्धियों एवं वित्तीय स्थिति के बारे में अपने वार्षिक प्रतिवेदन में सदस्यों को अवगत कराया।इस पर संस्था के सदस्यों ने संस्था की वित्तीय स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। सभा की कार्यवाही के अंतर्गत अंकेक्षित वित्तीय पत्रक वर्ष 2021-22 का अनुमोदन,वर्ष 2023-24 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन,वर्ष 2020-21 के अनुपूरक बजट का अनुमोदन और 2021-22 के देय लाभांश का अनुमोदन किया गया।

BSP Sector-6 इसी तरह आमसभा में कर्मचारियों को वर्ष 2021-22 में देय एक्सग्रेशिया राशि भुगतान करने बाबत संचालक मंडल के निर्णय का अनुमोदन किया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लेखों के अंकेक्षण हेतु संपरीक्षक की नियुक्ति बाबत विचार उपरांत निर्णय लिया गया।

Worship of Lord Vishwakarma ब्रम्हकुमारी बहनों ने की आदिशक्ति भगवान विश्वकर्मा की पूजा, चैतन्य झांकी का प्रदर्शन
BSP Sector-6 अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने आमसभा को बताया कि वर्ष 2021-22 का शुद्ध लाभ एक करोड़, 38 लाख, 31 हजार रुपए रहा है। उन्होंने सोसाइटी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि सदस्यों को त्वरित सेवा प्रदान करने कंप्यूटरीकृत कार्य प्रणाली आरंभ कर प्रिंटेड पासबुक प्रदत्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आकस्मिक ऋण की सीमा 3 लाख रुपए है।

BSP Sector-6 वहीं उन्होंने बताया कि अनियमित वसूली राशि की वसूली में वसूली उप समिति के प्रयासों से काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी ने विगत 59 वर्ष से उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए 92.82 करोड़ की पूंजी अर्जित कर प्रदेश के सहकारिता आंदोलन में एक कीर्तिमान स्थापित किया है।


BSP Sector-6 उन्होंने वर्ष 2021-22 के लिए लाभांश कोष एवं लाभांश समकारी कोष में उपलब्ध राशि के अनुसार आमसभा के समक्ष 7 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कुटुम्ब सहायता योजना के अंतर्गत 490 प्रकरणों में 40 लाख 67 हजार रुपए प्रदान किए गए। सोसाइटी ने वर्ष 2021-22 में अपने सदस्यों की अमानतों पर 2 करोड़, 7 लाख 49 हजार 794 रुपए ब्याज के रूप में दिए हैं।

BSP Sector-6 उन्होंने बताया कि सोसाइटी में 24 नए सदस्य बनें और वर्तमान में कुल 33 हजार 41 सदस्य हैं। वहीं विभिन्न कारणों से 27 हजार 924 की सदस्यता समाप्त हुई है। इस प्रकार 31 मार्च 22 को वास्तविक सदस्य संख्या 5093 है। इसके अलावा 2021-22 में कार्यशील पूंजी 92 करोड़, 82 लाख, 08 हजार 724 रूपए 04 पैसे हो गई है।

वर्ष 2021-22 में 12 करोड़ 65 लाख 950 रुपए के अंशों का विक्रय हुआ तथा 37 करोड़ 450 रुपए की अंश पूंजी सोसाइटी छोड़कर जाने वाले सदस्यों को लौटाई गई। इस प्रकार वर्षांत पर कुल अंश पूंजी 4 करोड़ 90 लाख 5 हजार 717 रूपए हो गई है।

अमानतों का ब्यौरा देते हुए अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में सदस्यों के खाते में 4 करोड़, 25 लाख, 3 हजार 379 रुपए की अमानत राशि जमा हुई और अमानतों की अवधि पूरी होने पर 5 करोड़, 83 लाख, 83 हजार 984 रुपए वापस किए गए। इस प्रकार वर्षांत पर कुल अमानत 35 करोड़, 36 लाख, 33 हजार 710 रुपए व 77 पैसे हो गई।


उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में सदस्यों को कुल 10 करोड़, 48 लाख, 80 हजार 979 रुपए का ऋण वितरित किया गया एवं 13 करोड़, 96 लाख 387 रुपए वसूली के रूप में हासिल हुए। इस प्रकार वर्षांत 31 मार्च 2022 को सदस्यों पर बकाया ऋण की राशि 28 करोड़, 32 लाख, 94 हजार 713 रूपए 47 पैसे हो गई।

मंच पर संचालक मंडल की उपाध्यक्ष  इंद्रजीत कौर,अमिताब वर्मा व सदस्यगण  हरिराम यादव, वीके वासनिक, केपी चंद्राकर, पवन कुमार साहू, नीरजा शर्मा, जी के गहिने, सुरेश चंद, धनंजय चतुर्वेदी एवं संस्था के प्रतिनिधिगण शैलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा एवं तरुण कुमार ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस दौरान संस्था के सदस्य जी.के.गौतम,मुकेश कुमार व सुनील शर्मा ने विभिन्न सुझाव आम सभा को दिए। जिस पर अध्यक्ष ने संस्था हित में विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी प्रबंधक एम.मुरलीधर ने किया तथा आभार प्रदर्शन संस्था की उपाध्यक्ष इंदरजीत कौर ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU