जांजगीर-चांपा: चालान पेश करने के नाम पर रिश्वत की मांग करने वाले आरक्षक पर पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना बिर्रा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले को एक महिला पीड़िता से चालान पेश करने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पीड़िता की शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई
महिला ने शिकायत में बताया था कि आरोपी प्रधान आरक्षक मारपीट के मामले में माननीय न्यायालय में चालान पेश करने के लिए उससे रिश्वत की मांग कर रहा था। साथ ही धमकी दे रहा था कि पैसे न देने पर वह “स्क्रूटनी निकलवाकर चालान पेश नहीं करेगा।”
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से प्रधान आरक्षक को थाना बिर्रा से हटाकर रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया और उनके खिलाफ प्राथमिक जांच की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
