चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में नाव पलटी, पुलिस ने सात श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई नाव दुर्घटना के अगले ही दिन चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में एक नाव पलटने का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार शाम आरती के समय सीतापुर चौकी अंतर्गत रामघाट पर हुई। राहत की बात यह रही कि नाव में सवार सभी सात श्रद्धालुओं को पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था, जिसके कारण संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि समय रहते बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

मथुरा हादसे में अब तक 12 की मौत

इससे पहले शुक्रवार को मथुरा में यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हुआ था, जहां पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया था। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। मथुरा ग्रामीण एसपी सुरेश चंद्र रावत के अनुसार, मरम्मत कार्य के चलते पीपा पुल की स्थिति खराब थी, जिसे हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। वर्तमान में एनडीआरएफ और सेना की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *