BMC Election Live : मुंबई सहित महाराष्ट्र के 29 महानगरों में मतदान जारी, 70 हजार करोड़ वाली बीएमसी के लिए कांटे की टक्कर

BMC Election Live

मुंबई: महाराष्ट्र में आज लोकतंत्र का बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है। राज्य की 29 महानगरपालिकाओं की कुल 2869 सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा। इस चुनावी रण में सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई की बीएमसी (BMC) की है, जिसका सालाना बजट 70 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। बीएमसी पर कब्जे को लेकर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन (महायुति) और ठाकरे गुट व एनसीपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

बीएमसी के 227 वार्डों पर टिकी सबकी नजर मुंबई नगर निगम के 227 वार्डों के लिए कुल 1700 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मैदान में 822 पुरुष और 878 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव प्रचार के दौरान मराठी बनाम गैर-मराठी और मेयर पद को लेकर हुए विवादों ने इस मुकाबले को काफी दिलचस्प बना दिया है। मुंबई में करीब 1 करोड़ 3 लाख 44 हजार मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनके लिए 2 हजार से ज्यादा जगहों पर 10,231 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

वोटिंग के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित महाराष्ट्र सरकार ने उन सभी 29 नगर निगम क्षेत्रों में आज सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है जहाँ चुनाव हो रहे हैं। प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों को वोट डालने के लिए कम से कम दो से तीन घंटे का समय देना होगा। जो कंपनियां इस नियम का पालन नहीं करेंगी या छुट्टी देने में आनाकानी करेंगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *