BJYM’s बेरोजगारों को भ्रमित किया जा रहा है
BJYM’s रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन पर राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि भाजयुमो का प्रदर्शन केवल सडक़ों तक सीमित है। बेरोजगारों को भ्रमित किया जा रहा है।
BJYM’s भाजपा ने अपने 15 साल के कार्यकाल में केवल बेरोजगारों को ठगा है। उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है आज का प्रदर्शन केवल अपने नेताओं को दिखाने के लिए किया जा रहा है।
BJYM’s पत्रकारवार्ता में चौबे ने कहा कि प्रदर्शन को जनता का समर्थन नहीं है। प्रदर्शन केवल दिखावा है जिसके कारण आम लोगों को बिना किसी ठोस वजह के आवाजाही के लिए परेशान होना पड़ रहा है।