भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन आज पहुंचेंगे रायपुर, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंच गए। बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से जीत और मंत्री बनने के बाद यह उनका प्रदेश का पहला दौरा है।

विमानतल पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन के पदाधिकारी तथा प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बिहार चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित कई नेताओं ने नबीन के प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

रायपुर पहुंचने के बाद नितिन नबीन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे जहां उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। अभी किसी औपचारिक बैठक का कार्यक्रम तय नहीं है।

इसके बाद वे क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने बिलासपुर जाएंगे। साथ ही महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी की पुत्री तथा वरिष्ठ नेता शिवतरन शर्मा के पुत्र के विवाह समारोह में भी शिरकत करेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *