बीजेपी मनाएगी सेवा पखवाड़ा…प्रबल प्रताप जुदेव होंगे मुख्य अतिथि

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक सम्पूर्ण जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के साथ मिलकर विभिन्न सेवा के कार्यक्रम आयोजित करेंगे.

इस हेतु आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के साथ स्थानीय विधायक भैयालाल राजवाड़े एवं श्रीमती रेणुका सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा के साथ सभी भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य,भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी

मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री प्रकोष्ठ जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा की मंडल टोली जिला पंचायत सदस्य,नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष एवं सभी पार्षद जनपद अध्यक्ष एवं सदस्य सहित अपेक्षित पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।


कार्यक्रम के जिला टोली में जिला महामंत्री पंकज गुप्ता के साथ जिला महामंत्री कपिल जायसवाल जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल राजेश सिंह एवं जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े को सेवा पखवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिला टोली द्वारा मंडल अध्यक्षों से चर्चा कर शीघ्र ही मंडल टोली एवं विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रभारियों की घोषणा की जाएगी।


17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक होने वाले सेवा पखवाड़ा में जो गतिविधियां चलाई जाएंगी उनमे स्वच्छता अभियान एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण रक्तदान शिविर स्वास्थ्य शिविर प्रधानमंत्री जी के जीवन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन प्रबुद्ध वर्ग संवाद दिव्यांग एवं विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान

वोकल फॉर लोकल का प्रचार प्रधानमंत्री पर चयनित पुस्तकों का वितरण खेल कूद प्रतियोगिता विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता मैराथन दौड़ चित्र प्रदर्शनी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *