बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के शपथ समारोह में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

नव पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प

दुर्जन सिंह
बचेली/किरंदुल।
बैलाडीला ट्रक ओनर एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को यूनियन कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत चुनाव अधिकारी दिनेश सिंह राठौर द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाने से हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार सिंह शपथ ली। वहीं उपाध्यक्ष राहुल असरणी, विजयंत सिंह गौतम, सचिव आकाश गोयल, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार नायक, सह सचिव विश्वजीत सरकार व वैभव गौरांग साहा ने शपथ लेकर अपने-अपने दायित्व का संकल्प लिया।

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की एकता और समर्पण की सराहना की। समारोह में एनएमडीसी किरंदुल प्रोजेक्ट के अधिशाषि निदेशक रविन्द्र नारायण भी शामिल हुए। उन्होंने बीटीओए के नव पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए अपने संबोधन में कहा कि बीटीओए न केवल सड़क परिवहन व्यवस्था का मजबूत आधार है बल्कि दक्षिण बस्तर की सबसे बड़ी एनजीओ के रूप में हजारों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी, भविष्य में भी बीटीओए को हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

इस मौके पर विधायक चेतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, बचेली नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, किरंदुल पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह , पिंटू राम उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, कोड़ेनार सरपंच मीना मंडावी, सहित एसोसिएशन के सभी सदस्य व अन्य की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आने वाले कार्यकाल में संघ की गतिविधियों को और अधिक पारदर्शी, संगठित और प्रभावी बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *