BJP state minister : मोर आवास मोर अधिकार की आवाज बनी भाजपा प्रदेश मंत्री श्यामबाई साहू

BJP state minister :

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

BJP state minister प्रधानमंत्री आवास से वंचित राज्य के 12 लाख परिवार के लिए लड़ेगी भाजपा

BJP state minister कसडोल : छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से लाखो परिवारों को वंचित रखा गया है। जिसके विरोध में भाजपा प्रदेश के आह्वान पर प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगों के लिए “मोर आवास मोर अधिकार” के तहत पूरे प्रदेश भर में भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधानसभा अंतर्गत कसडोल मंडल में सम्मेलन व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सैकड़ों ग्रामीण इसमें शामिल हुए।

BJP state minister  ग्राम पंचायत छांछी व पीसीद में अभियान प्रभारी व मुख्यवक्ता एवं भाजपा प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू ने इस दौरान लोगों को अपने सम्बोधन में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से प्रदेश भर में करीब 12 लाख परिवारों को वंचित रखा गया है।

उन्होंने कहा कि पक्का घर हासिल करना प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है। इसे उनका अधिकार मानते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की गई।

BJP state minister  आज देश भर में करोड़ों लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं परंतु राज्य सरकार के उदासीन रवैये से प्रदेश के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की आज प्रदेश भर में आलम यह है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से लाखों हितग्राहियों को वंचित रखा जा रहा है।

BJP state minister  जबकि प्रधानमंत्री द्वारा देश में लागू की गई योजनाओं में 60 प्रतिशत अंशदान के रूप में हिस्सेदारी केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार को देना होता है। लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा लाखों हितग्राहियों के किस्त को वापस केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया। जिससे उनके आवास अधर पर पड़े है।

जिससे आम जनता के विकास में अंकुश लगा दिया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण हितग्राहियों के आवास अधूरे पड़े है। लोगों को किस्तों के लिए भटकना पड़ रहा है।

BJP state minister  आज गरीबों के लिए समस्या बनी हुई है कि उनका पक्का मकान में जीवन व्यतीत करने का सपना कैसे पूरा होगा। उन्होंने प्रदेश में हत्या, चोरी, भ्रष्टाचार और अन्य आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश मंत्री श्यामबाई साहू ने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि सभी योजनाओं का लाभ देश के प्रत्येक तबके के लोगों तक पहुंचे जिसे व्यापक रूप प्रदान करने लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

BJP state minister  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है गांव से लेकर शहर तक लोगों के मकान पक्के हो। इस अभियान से कांग्रेस सरकार के कानों तक आवाज नहीं पहुंचती है तो आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। यह मोर आवास मोर अधिकार अभियान को पूरे प्रदेश भर में पंचायत स्तर पर चलाया जा रहा है।

जिसमे आवास से वंचित हितग्राहियों को बैठक में शामिल कर सूची तैयार करके आवेदन भरा जा रहा है। उन्हें आवास दिलाने आवाज बुलंद की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विफलताओं को भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओ द्वारा अनोखे ढंग से जनता के सामने रखा जा रहा है।

BJP state minister  हाल यह है कि आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यों का लेखा जोखा कागजों और सड़कों किनारे लगे होर्डिंगो मात्र तक ही सीमित है। लेकिन प्रदेश की जनता अब अपने अधिकार के लिए जाग चुकी है जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU