BJP Raipur News सियासी उथल-पुथल के बीच एकात्म परिसर में संपन्न हुई भाजपा रायपुर संभाग पदाधिकारियों की बैठक 

BJP Raipur News

BJP Raipur News एकात्म परिसर में संपन्न हुई भाजपा रायपुर संभाग पदाधिकारियों की बैठक 

BJP Raipur News
BJP Raipur News एकात्म परिसर में संपन्न हुई भाजपा रायपुर संभाग पदाधिकारियों की बैठक

BJP Raipur News रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को एकात्म परिसर में संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ बीजेपी का मिशन-2023 शुरू हो गया है. शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने और सरकार को आक्रामक रूप से घेरने के लिए महत्वपूर्ण पदों में बदलाव किया है।

BJP Raipur News बीजेपी की सख्ती के बाद नेताओं में कोहराम मच गया है. 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में महज 15 सीटों पर सिमट गई बीजेपी संगठन को इस मुकाम पर नहीं ला पाई है कि वह 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में वापस आ सके. हार की एक श्रृंखला के बाद, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य के दिग्गज नेताओं को अलग करते हुए आरएसएस के नेताओं में विश्वास जताया है।

https://jandhara24.com/news/102083/international-yoga-day-many-celebrities-including-home-minister-sahu-mp-saroj-pandey-did-yoga-gave-these-messages/

BJP Raipur News बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी व प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी के साथ बैठक में रायपुर संभाग में निवासरत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला संगठन प्रभारी, राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, जिला महामंत्री उपस्थित रहे। बैठक में सभी से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने परिचय प्राप्त किया व अपना परिचय दिया।
BJP Raipur News बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि देश के कई राज्यों में संगठन का कार्य देखा है। छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता अधिक संख्या में मजबूत व संगठनवान है।

BJP Raipur News अभी बैठक में मेरा परिचय देते हुए कहा गया कि मैं जहां जाता हूं वहां सरकार बन जाती है लेकिन मैं कहता हूं भगवान कन्हैया तुम करते हो और मेरा नाम हो रहा है यह भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम का परिणाम है। बैठक में संभाग के सभी 20 सीटों में भाजपा का परचम लहराने और भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। हमने राष्ट्र के पुर्निर्माण करने का संकल्प लिया है। यह संकल्प सत्ता में लगातार रहकर ही पूर्ण किया जा सकता है।

BJP Raipur News भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस सपनों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बनाया था उन सपनों के विपरीत यह सरकार कार्य कर रही है जिससे आने वाली पीढ़ी का नुकसान होगा। भूपेश सरकार अपने कुशासन से छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़, अपराध का गढ़, भय का वातावरण निर्मित कर प्रदेश को अंधकार की ओर ले जा रही हैं जिसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। ताकि छत्तीसगढ़ का भविष्य अटल जी के सपनों के समान फिर से बनाया जा सके।

Rajiv Yuva Mitan Club जब नेतृत्व युवा के हाथों में होता है तो विकास की गति क्या होती है के प्रमाण है राजीव गांधी

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि 24 अगस्त युवा मोर्चा का बेरोजगारी को लेकर होने वाला हल्लाबोल कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने युवाओं को ठगने का कार्य किया है, यह सरकार केवल विज्ञापन में दिखती है धरातल में कहीं नामोनिशान नहीं है। युवाओं का आक्रोश समझ आ रहा है और यह आक्रोश 24 अगस्त को युवा मोर्चा के हल्लाबोल के रूप में दिखेगा। युवा मोर्चा का यह बड़ा प्रदर्शन है जो प्रदेश सरकार को जगाने व उनके झूठ का पर्दापाश करने वाला होगा।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU