BJP Mahila Morcha : भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति साहू ने कार्यकारिणी की घोषणा की

BJP Mahila Morcha :

रमेश गुप्ता

 

BJP Mahila Morcha भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति साहू ने कार्यकारिणी की घोषणा की

 

BJP Mahila Morcha भिलाई । भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम मण्डल महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति साहू ने आज अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय की अनुमति, जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की अनुशंसा तथा जिला संगठन प्रभारी संदीप शर्मा की सहमति से 4 उपाध्यक्ष, 5 मंत्री सहित जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की है।

जयोति साहू ने अपनी कार्यकारिणी में वरिष्ठ सविता श्रीवास्तव, कुमुद द्विवेदी, पिंकी सिन्हा, लक्ष्मी साहू को उपाध्यक्ष, सोनाली शिंगणे व पुष्पा पटेल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी है।

इसी क्रम में रंजीता कौर, संगीता सिंह, शांति साहू, कल्पना शर्मा व ज्योति सेन को मंत्री बनाया है। कार्यकारिणी में प्रीति अग्रवाल को कोषाध्यक्ष व किरण थापा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह टी देव कुमारी को मीडिया प्रभारी व रश्मि अगदकर को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Antagarh MLA : नवीन स्कूल भवन बनने से मजबूत होगा शिक्षा का आधार : विधायक नाग

सोशल मीडिया प्रचार प्रसार के लिए सुप्रीता मंगारााज को प्रभारी व टिकेश्वरी साहू को सह प्रभारी बनाया गया है। प्रचार-प्रसार सूचना मंत्री के रूप में ईश्वरी साहू व पूजा पाण्डेय को नियुक्त किया गया है तथा निर्मला राव को कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में 28 सदस्यों को स्थान दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU