BJP Mahila Morcha : भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष बनी प्रतीक्षा भंडारी

BJP Mahila Morcha :

BJP Mahila Morcha भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष बनी प्रतीक्षा भंडारी

 

BJP Mahila Morcha राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  शालिनी राजपूत जी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल जी के अनुशंसा पर जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष किरण साहू द्वारा जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी की संशोधित सूची की घोषणा की है, जिसमें जिला भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी  प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी को सौंपी गई है। ज्ञात हो कि भंडारी पहले भी जिला भाजपा महिला मोर्चा के आमंत्रित सदस्य रह चुकी है।

उन्होंने कांग्रेस के भूपेश सरकार के विरोध में कई आंदोलनों में हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी बखूबी निभाई है। लगातार जिला भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में भी सक्रिय रही है। जिसको लेकर जिला भाजपा महिला मोर्चा ने जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे मैं बखूबी निभाऊंगी।

भंडारी को जिला भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के शीर्ष नेता व कार्यकर्ताओं सहित डोंगरगढ़ विधानसभा की जनता ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU