BJP Incharge Om Prakash Mathur : पूरी आक्रमकता के साथ चुनाव मैदान मे उतरें – ओम माथुर

BJP Incharge Om Prakash Mathur पूरी आक्रमकता के साथ चुनाव मैदान मे उतरें - ओम माथुर

BJP Incharge Om Prakash Mathur : पूरी आक्रमकता के साथ चुनाव मैदान मे उतरें – ओम माथुर

कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है – अरुण साव

छ्ग प्रभारी ने धमतरी जिले के कार्यकर्ताओं मे भरा जोश

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बुधवार को धमतरी जिले के प्रवास पर पहुँचे। सर्वप्रथम धमतरी की अधिष्ठात्री बिलाई माता के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात जिले के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। नेता द्वय की आगवानी सैकड़ों की संख्या मे जिले भर से

Rakhi Sawant : घर फिर बसने से पहले ही उजड़ा…राखी शौहर Adil Khan से लेगी तलाक

आये कार्यकर्ता मोटर साइकिल रैली निकाल कर किया। जिले की बैठक को संबोधित करते हुए श्री माथुर ने कहा कि भारत देश कभी सोने की चिड़िया कहलाता था। विदेशी आतताईयों के कब्जे के बाद तथा 70 साल के कांग्रेस के शासन ने देश को गरीब और लाचार बना दिया था। अटल जी और नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने देश का स्वाभिमान

https://jandhara24.com/news/141920/fastag-will-not-be-needed-as-soon-as-this-facility-starts-know-how-toll-tax-will-be-paid/

और गौरव वापस दिलाया। देश आज विश्व मे अग्रणी भूमिका मे खड़ा है तो उसके पीछे राष्ट्रवाद की हमारी अवधारणा और मातृभूमि से प्रेम करने वाले हमारे कार्यकर्ता हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इच्छा थी कि आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाये। आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी उनकी इच्छा को पूरी करने की दिशा मे अग्रसर है

। श्री माथुर ने कहा कि देश मे सिर्फ 2 प्रदेशों मे कांग्रेस जीवित है और दोनों ही राज्य मे वह कुछ महीनों की मेहमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता ने देश सेवा का मौका दिया है तो इसके पीछे कार्यकर्ताओं की अटुट मेहनत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दमन की नीति से भयभीत हुए बिना कार्यकर्ता और नेता पूरी आक्रामकता के साथ

चुनाव मैदान मे उतरे। उन्होंने छोटी मोटी खटपट और मीडिया मे छपने वाली भ्रामक खबरों की चिंता किये बिना सकरात्मक भाव से काम करने का मशविरा दिया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि संगठन की ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता यदि ठान ले कि छत्तीसगढ़ से भय, भूख, भ्रष्टाचार और आतंक की सरकार का सफाया करना है

तो कांग्रेस की विदाई तय है। जिले की तीनो सीट और प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने अपने स्वागत उद्बोधन मे सभी अतिथियों का जिले की ओर से अभिनंदन किया। मंच संचालन कविन्द्र जैन ने किया। आभार प्रदर्शन रामु रोहरा ने किया। भाजपा की रीति नीति से

प्रभावित होकर लगभग एक दर्जन महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया। कार्यक्रम मे जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा, अजय चंद्राकर, हलधर साहू, रंजना साहू, पिंकी शाह, इंदर चोपड़ा, श्रवण मरकाम, प्रितेश गांधी, राजीव पांडे, डॉ एन पी गुप्ता, प्रकाश बैस, महेंद्र पंडित, नेहरू निषाद, अरविंदर मुंडी, ज्योति चंद्राकर, श्यामा साहू, नरेश सिन्हा, गौकरण

साहू, चेतन हिंदुजा, प्रेमलता नागवंशी, राम स्वरूप साहू, कमल डागा, रवि दुबे, दिनेश्वरी नेताम, हेमंत माला, रघुनंदन साहू, सरला जैन, खिलेश्वरी किरण, हेमलता शर्मा, बशीर अहमद, नरेन्द्र रोहरा, दयाराम साहू, ज्ञानिराम रामटेके, प्रकाश गोलछा, उमेश साहू, कुमार रणसिंह, डेनिस चंद्राकर, राजेंद्र शर्मा, विथिका विश्वास, विजय साहू, मुरारी यदु,

हेमंत चंद्राकर, ऋषभ देवांगन, मोहन नाहटा, अकबर कश्यप, टेलेश्वर ठाकुर, कुलेश्वर चंद्राकर, होरीलाल साहू, पुष्पेंद्र साहू, आनंद यदु, सत्य प्रकाश सिन्हा, आदर्श चंद्राकर, सत्यम चंद्राकर,वीरेंद्र साहू, विजय मोटवानी, महेंद्र नेताम, रोहिताश मिश्रा, मोनिका देवांगन, अविनाश दुबे, चेतन साहू, संतोष सोनकर, धनीराम सोनकर, संतराम साहू,

हेमलता यादव, सुशीला तिवारी, नीलू डागा, भारती खंडेलवाल, चंद्रकला साहू, दमयंतीन साहू, रेशमा शेख, संतोष तेजवानी, सरिता असाई, अज्जु देशलहरे, हेमंत बंजारे, दीपक गजेंद्र, रितेश नेताम, प्रकाश सिन्हा, ईश्वर सोनकर, फिरोज हिरवानी, श्यामलाल नेताम, प्रकाश शर्मा, केशव साहू, अवनेंद्र साहू, विनय जैन, संतोष तेजवानी, मोहन

पुजारी, डॉ के एस शांडिल्य, किशोर कुंभकार, उमानंद कुंभकार, निलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर, अभिषेक शर्मा, जय हिंदुजा, गोविंद दिल्लों, सूरज शर्मा, नम्रता पवार, दिलीप पटेल, रीतिका यादव, ईश्वरी नेताम, चेलेश्वरी साहू, नीलू रजक, कीर्तन मीनपाल, आकाश पांडे, कमलेश चंद्राकर, टिकेश्वर् साहू, रामायण साहू, एवंत साहू, मनोहर

मानिकपुरी, अनिता ध्रूव, श्यामा साहू, गीता शर्मा, महावीर चोपड़ा, हेमराज सोनी, रिक्की गनवानी, जसलीन सिंह, जितेंद्र पटेल, जितेंद्र यादव, कोमल यदु, अर्जुन घाटगे, शेखर , आशीष ठाकुर, रामकृष्ण मंडावी, हुलास राम साहू, यतीश भुषण श्रीवास्तव, दिव्येंद्र ध्रुव, कपिल चौहान, केवल साहू सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU