Korea Fisheries News : अब तक शुरू नहीं हुआ बायो फ्लॉक तकनीकी से मछली पालन

Korea Fisheries News :

जनधारा समाचार

Korea Fisheries News :  ढुलमुल रवैये से मत्स्य पालक इस नए तकनीक से अभी तक वंचित

Korea Fisheries News :  कोरिया। तालाब में मछली पालन के पारंपरिक तरीके के मुकाबले बायोफ्लॉक तकनीक के कई लाभों को देखते हुए और मछली पालकों को इसका ज्यादा उत्पादन दिखाने के लिए इस पद्धति को अपनाया जा रहा है, परन्तु मत्स्य पालन विभाग कोरिया के अधिकारियों की ढुलमुल रवैये से यहां के मत्स्य पालक इस नए तकनीक से अभी तक वंचित हैं।

जबकि मछली पालन को देश में नीली क्रांति के रूप में देखा जाता है. मछली पालन के लिए सरकार तमाम तकनीकी जानकारी के साथ आर्थिक मदद भी मुहैया कराती है।

also read : UP Gyanvapi Latest News : ज्ञानवापी में पूजा-पाठ की याचिका पर सुनवाई से इंकार
उल्लेखनीय है किजिले के मत्स्य पालन विभाग में सहायक संचालक का पद रिक्त होने के बाद प्रभारी सहायक संचालक की नियुक्ति हुई थी। बता दें कि वर्षों से कोरिया में पदस्थ रहे और प्रमोशन में सहायक संचालक बने एमएस सोनवानी का पड़ोसी जिला सूरजपुर में बतौर सहायक संचालक पद पर पदस्थापना हुई, पर कोरिया जिले से मोह इतना कि जुगाड़ से प्रभारी अधिकारी को खिसका खुद कोरिया में अतिरिक्त प्रभार पर बैठे हुए है। अपने अतिरिक्त प्रभार वाले जिला कोरिया जिले में कार्यालयीन समय में नहीं रहने की वजह से जिले में नए तकनीक के प्रचार प्रसार में ज्यादा नहीं होने के कारण यहां के मत्स्य पालकों को बायो फ्लॉक तकनीक से मछली पालन की पर्याप्त जानकारी नहीं है।

also read : https://jandhara24.com/news/107320/know-interesting-things-about-this-historical-drama-made-on-rashtrapati-bhavan-and-the-president-of-the-country-living-there/
मत्स्य विभाग के सहायक संचालक से जिले में बायो फ्लॉक तकनीक से मछली पालन के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि कोरिया जिले इस पद्धति की शुरुआत नहीं हो सका है। जबकि इस तकनीक से मछली पालन को बढ़ावा देने शासन का आदेश है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU