बिलासपुर: असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 12 बदमाशों से उठक-बैठक कराई, चाकू सहित एक गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा आम जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन अभियान शुरू किया है। रविवार रात पुलिस ने गली-मोहल्लों एवं चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी तथा नशाखोरी करने वाले 12 बदमाशों को पकड़ा और सार्वजनिक रूप से उनसे उठक-बैठक कराई। इसी दौरान देर रात चाकू लेकर घूम रहे एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बीते तीन-चार दिनों में पुलिस ने 36 से अधिक असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है। कुछ पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि कुछ से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई तथा सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई।

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि यह अभियान एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है। गुंडे-बदमाशों, नशेड़ियों तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

रविवार देर रात सिविल लाइन पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मगरपारा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक को देखा। भागते देख थाना प्रभारी एसआर साहू के निर्देश पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में अरशद खान से बटनदार चाकू बरामद हुआ। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *