Bilaspur Breaking : आपस में भिड़े कांग्रेस के यूथ नेता,दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और बवाल,देखिये Video

Bilaspur Breaking दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और बवाल

Bilaspur Breaking बिलासपुर !   बिलासपुर में फिर एकबार कांग्रेस का अंतर्कलह सामने आया है। इस बार कांग्रेस के यूथ नेता आपस में भिड़े हैं। यूथ कांग्रेस के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और बवाल हुआ है। मस्तूरी यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत पर दूसरे गुट ने जानलेवा हमला किया है। जिला यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष और जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर पर मारपीट का आरोप है। हमले के पीछे पुराने विवाद को कारण बताया जा रहा है। इधर घायल यूथ नेता के समर्थन में युवा कांग्रेसियों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

Bilaspur Breaking : आपस में भिड़े कांग्रेस के यूथ नेता,दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और बवाल,देखिये Video

दरअसल, मस्तूरी जनपद व जिला यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर और मस्तूरी यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वजीत के बीच बीते कुछ समय से विवाद चल रहा था। विश्वजीत ने मस्तूरी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ मारपीट किया था, जो नितेश का करीबी है। इसी विवाद को लेकर पार्टी स्तर पर दोनों की शिकायत हुई थी। बताया जा रहा है, आज इसी मामले में दोनों पक्षों को सुनने के लिए कांग्रेस भवन बुलाया गया था।

प्रदेश यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी मामले में जांच करने पहुंचे थे। यहां दोनों पक्षों ने पदाधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी। हालांकि इसके बाद दोनों पक्ष कांग्रेस भवन से निकल गए। बताया जा रहा है, इसी दौरान जब मस्तूरी यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत मैग्नेटो मॉल के पास पहुंचा।

अचानक उस पर नितेश ठाकुर और उसके साथियों ने हॉकी स्टिक, बैट और डंडे से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। विश्वजीत हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो रेफर कर दिया गया है। इधर घटना के बाद विश्वजीत के समर्थक बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंचे। यहां समर्थकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया है। हालंकि, मामले को गरमाता देख पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

बाइट: परिवेश तिवारी (टीआई सिविल लाइन)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU