Bilaspur Big News थोड़ा इतिहास पर भी नजर डाल लेना चाहिए
Bilaspur Big News बिलासपुर ! नक्सलवाद और धर्मांतरण को लेकर दिए सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, सीएम को थोड़ा इतिहास पर नजर डाल लेना चाहिए। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद किस समय प्रवेश किया। अविभाजित मध्यप्रदेश में 1983- 84 से नक्सलियों की घटना बढ़ी।
Bilaspur Big News चरम पर नक्सली घटना थी लेकिन ये कार्रवाई नहीं करते थे। इसी वजह से अंदर ही अंदर नक्सलवाद बढ़ता रहा। सबसे पहले नक्सलवाद पर हाथ भाजपा सरकार ने डाला। जिससे घटनाएं जरूर बढ़ी और इसका प्रसव पीड़ा भी भाजपा ने सहा। लेकिन इसी से नक्सलियों का 90 प्रतिशत अवमूल्यन भी भाजपा सरकार के कारण हुआ।
Bilaspur Big News अभी भी नक्सली घटनाएं हो रही हैं लेकिन कांग्रेस नक्सलियों के खात्मे का श्रेय लूट रही है। कांग्रेस सरकार केवल एक परसेंट काम करके श्रेय लूटने वाली सरकार है। आगे उन्होंने कहा कि, नक्सलियों के खात्मे का किसी को श्रेय मिलेगा तो वो 2023 में भाजपा सरकार को ही मिलेगा।

आगे पूर्व मंत्री ने धर्मांतरण के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि, सवाल चर्च कहां बने, किसके कार्यकाल में बनाए गए इसका नहीं है। धर्मांतरण अगर हो रहा है तो उसको रोकना भी सरकार का ही काम है।
बाइट: अमर अग्रवाल, (पूर्वमंत्री छग)