बीजापुर: एनएच-63 पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, बिजली के खंभे से टक्कर के बाद लगी भीषण आग; ड्राइवर की मौत की आशंका

बीजापुर। बीजापुर जिले के एनएच-63 पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गदामल्ली चौक नयापारा मिंगाचल के पास रायपुर पासिंग नंबर वाला एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई और पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर हैदराबाद की ओर जा रहा था। हादसे के बाद काफी देर तक चालक का कोई पता नहीं चल सका। आशंका जताई जा रही है कि चालक आग में जलकर मृत हो गया है। सूचना मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *