पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। विभिन्न सर्वेक्षणों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है जबकि महागठबंधन दूसरे स्थान पर है। जन सुराज पार्टी AIMIM और अन्य दलों को सीमित सफलता का अनुमान है।
पोलस्ट्रेट के अनुसार एनडीए को 133-148 सीटें महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। पार्टीवार अनुमान में भाजपा को 68-72 जदयू को 55-60 लोजपा रामविलास को 9-12 हम को 1-2 और रालोम को 0-2 सीटें दी गई हैं।
चाणक्य स्ट्रेटेजीज ने एनडीए को 130-138 महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीटें अनुमानित की हैं।
पीपुल पल्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 133-159 महागठबंधन को 75-101 और अन्य को 2-13 सीटें मिलने का अनुमान है।
पीपल्स इंसाइट ने एनडीए को 133-148 महागठबंधन को 87-102 जन सुराज को 0-2 और अन्य को 3-6 सीटें दी हैं।
जेवीसी एग्जिट पोल में एनडीए को 135-150 महागठबंधन को 88-103 और अन्य को 3-6 सीटें मिलती दिख रही हैं।
सभी सर्वेक्षणों में एनडीए की सरकार बनने के मजबूत संकेत मिल रहे हैं। अंतिम नतीजे मतगणना पर निर्भर करेंगे।