‘बिग बॉस 19’ ग्रैंड फिनाले आज.. 5 फाइनलिस्ट में होगी कड़ी टक्कर..रात 9 बजे से शुरू होगा धमाकेदार एपिसोड

100 से ज्यादा दिनों के सफर के बाद रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आज 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होगा, जहां इस सीजन का विजेता तय हो जाएगा। टॉप-5 में जगह बनाने वाले फाइनलिस्ट हैं—अरमान मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और फरहाना भट्ट।

ग्रैंड फिनाले एपिसोड आज रात 9 बजे से जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वोटिंग लाइन बंद हो चुकी हैं और फैंस अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट की जीत को लेकर काफी उत्साहित हैं।

फिनाले में होगी धमाकेदार परफॉर्मेंसेस

फिनाले एपिसोड में इस सीजन के कंटेस्टेंट्स स्टेज पर शानदार डांस और एक्ट परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि—

  • अश्नूर कौर, अभिषेक बजाज के साथ स्टेज पर परफॉर्म करेंगी।
  • अमाल मलिक और शहबाज बदेशा एक साथ धमाल मचाते दिखेंगे।
  • वहीं गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी की जोड़ी भी फिनाले में अपना जलवा बिखेरेगी।

फैंस फिनाले की झलकियों को देखकर बेहद उत्साहित हैं और शो के आखिरी एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DR89RYtik52/?utm_source=ig_web_copy_link

सलमान खान करेंगे फिनाले को होस्ट

ग्रैंड फिनाले को हमेशा की तरह सलमान खान ही होस्ट करेंगे। फैंस सलमान के अंदाज, उनकी स्टाइल और फिनाले नाइट के खास पलों को देखने के लिए काफी बेताब हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *