ऑपरेशन ‘तलाश’ में दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक माह में 668 गुमशुदा लोग और बच्चे सुरक्षित बरामद

एक माह में 668 गुमशुदा लोग और बच्चे सुरक्षित बरामद
रमेश गुप्ता भिलाई ।
01 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है। अभियान के तहत विभिन्न राज्यों में सर्च ऑपरेशन चलाकर कुल 668 गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब किया गया, जिन्हें विधिवत उनके परिजनों को सौंप दिया गया।


40 टीमों का गठन, सुनियोजित रणनीति से सफलता
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए दुर्ग पुलिस ने कुल 40 विशेष टीमों का गठन किया। बड़े थानों में दो-दो टीम और छोटे थानों में एक-एक टीम लगाई गई। इन टीमों ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल ट्रैकिंग और स्थानीय सूचना तंत्र के जरिए लगातार कार्रवाई करते हुए गुमशुदा लोगों का पता लगाया।
अंतरराज्यीय समन्वय बना सफलता की कुंजी
इस अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस टीमों ने केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित न रहकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया।
अंतरराज्यीय समन्वय और तेज कार्रवाई के चलते कई मामलों में त्वरित सफलता मिली।
महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या सुरक्षित दस्तयाब किए गए 668 लोगों में 295 पुरुष,321 महिलाएं
52 बच्चे (9 बालक, 43 बालिकाएं) शामिल हैं।
सभी को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे कई परिवारों में खुशियां लौट आईं।
वीडियो कॉल से भी हुई खोज, तकनीक का असर अभियान के दौरान पुलिस ने आधुनिक तकनीक का भी बेहतर उपयोग किया।
कुछ मामलों में वीडियो कॉल के माध्यम से गुमशुदा बालिग व्यक्तियों का पता लगाकर उनकी पुष्टि की गई, जिससे समय और संसाधनों की बचत हुई।
तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र का बेहतर उपयोग
पुलिस टीमों ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली सूचनाओं का प्रभावी उपयोग करते हुए गुमशुदा लोगों तक पहुंच बनाई।
इस समन्वित प्रयास ने अभियान को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस टीमों का सराहनीय योगदान
इस पूरे अभियान में दुर्ग पुलिस के थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों और विशेष टीमों के जवानों ने निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ काम किया।
उनकी सक्रियता और प्रतिबद्धता के चलते यह अभियान सफल हो सका।
…………………………………………
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों और परिजनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।
किसी भी व्यक्ति के गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *