BIG Politics भाजपा द्वारा छठ पूजा के आयोजन में बाधा डालने की कोशिश

BIG Politics

BIG Politics  भाजपा द्वारा छठ पूजा के आयोजन में बाधा डालने की कोशिश

 

 

BIG Politics  नई दिल्ली !  पिछली बार की तरह इस बार भी भाजपा द्वारा छठ पूजा के आयोजन में बाधा डालने की कोशिश करने को आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल के लोगों की आस्था का अपमान करार दिया। “आप” विधायक संजीव झा ने कहा कि बीजेपी पार्षद मुनेश डेढा ने छठ पूजा में सूर्य भगवान व समिति के पोस्टर फाड़कर पूर्वांचलियों की आस्था का अपमान किया है। इस वर्ष भी बीजेपी ने छठ पूजा को रोकने की और जनता को “आप” सरकार के खिलाफ भड़काने की पुरजोर कोशिश की।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सच्चाई जानते हुए भी जनता को गुमराह करने का प्रयास किया कि दिल्ली सरकार यमुना किनारे छठ नहीं मनाती है। एनजीटी और उच्च न्यायालय का आदेश है ।

BIG Politics  यमुना किनारे छठ पूजा नहीं होगी। दिल्ली सरकार ने सिर्फ कानून का पालन किया। वहीं, विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि खुद को पूर्वांचलियों का हितैषी कहने वाले मनोज तिवारी अगर मुनेश डेढा पर कार्रवाई नहीं करते हैं तो स्पष्ट हो जाएगा कि इसमें पूरी भाजपा शामिल है।

 

 

Press Club Gevra Deepka प्रेस क्लब गेवरा दीपका के मनोज महतो बने अध्यक्ष हेमचंद सचिव राजेश साहू कोषाध्यक्ष

BIG Politics  आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा और कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। विधायक संजीव झा ने कहा कि आज सुबह की अर्ग के साथ छठी मैया की पूजा का समापन हुआ। दिल्ली सरकार ने लगभग हज़ार जगहों पर वहां की समितियों के साथ मिलकर घाटों का आयोजन किया। केजरीवाल सरकार एकमात्र ऐसी सरकार है जो इस पर्व को पूर्वांचल वासियों के साथ मनाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU