बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई और बिक्री करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इन तस्करों में एक एजेंट भी शामिल है, जो पंजाब से हेरोइन लाकर शहर में बेच रहा था। तस्कर वाट्सऐप के जरिए कोड वर्ड में हेरोइन की सप्लाई करते थे।

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर में हेरोइन की अवैध सप्लाई हो रही है। इसके बाद पुलिस ने गुप्त जानकारी जुटाई और पता चला कि पंजाब से हेरोइन लाकर यहां एजेंट को दी जाती है, जो उसे ग्राहकों तक पहुंचाता है।

पुलिस ने इस नेटवर्क तक पहुंचने के लिए रणनीति बनाई और एसीसीयू टीम के सदस्य को ग्राहक बनाकर हॉफ ग्राम हेरोइन का ऑर्डर दिया। इसके बाद एजेंट मोहित हिंदूजा को 3,000 रुपये देकर उसे हेरोइन सप्लाई करने के लिए कहा गया।

गोपनीय जानकारी के बाद पुलिस ने होटल में दबिश दी, जहां तीनों तस्कर पकड़े गए। इन तस्करों में मोहित हिंदूजा (32), करनदीप सिंह (29) और रजिंदर कुमार (35) शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस ने इस मामले में एएसपी पंकज पटेल, सीएसपी निमितेश सिंह और एसीसीयू टीम की मदद से बड़ी कार्रवाई की और तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *