कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले देवभोग ब्लॉक मुख्यालय से आज एक बड़ी राजनीतिक घटना सामने आई है. 4 बार के ब्लाक अध्यक्ष समेत 31 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया.
बीजेपी नेता अनिता विकास उपाध्याय, पार्षद प्रतिमा सोनी और देवकी यदु के नेतृत्व में चार बार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहे श्याम लाल सोनी, जिला मंत्री सूरज शर्मा और सेवा दल अध्यक्ष बिलभद्र यादव
के कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए.
ये हुए भाजपा में शामिल
श्याम लाल सोनी (4 बार के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ), सूरज शर्मा ( जिला मंत्री गरियाबंद), बिलभद्र यादव (सेवा दल अध्यक्ष देवभोग), परमानंद यदु, राजेंद्र सोनी, ओमप्रकाश ठाकुर, ललित यदु, नरेंद्र सोनी,हीराबाई यदु, बेलमतीमाझी,सुजाता यदु,उर्मिलामाझी,कुंतुला यदु,तिरोबाईयदु,रुकमणि यदु,प्रेमलता यदु,वसुला माझी लक्ष्मण सोनी,जयराम यदु,छबि राम मांझी,कुलेश्वर यदु,सिरवाली यदु, नमिता सोनी, सावेत्रि सिन्हा,सुखी निषाद,मालती निषाद नीलेन्द्री सोनी, जनकसुता सोनी , कालेन्द्री सोनी ,जीरा बाई सिन्हा ,जयंती माझी शामिल हैं