Big Accident: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 5 यात्री की मौत 38 घायल, मृतक में महिलायें भी शामिल…

Big Accident: ओड़िशा में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कोलकाता की यात्री बस एक फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। यह बस पुरी से कोलकाता जा रही थी, और बस में करीब 50 यात्री सवार थे। यह हादसा जाजपुर के पास NH-16 पर एक फ्लाईओवर से हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 38 गंभीर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस का दुर्घटना स्थल राजमार्ग 16 पर बाराबती के पास था, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्रियों को लेकर यात्रा की जा रही थी, जो पुरी से कोलकाता जा रही थीं।

Personality आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या कहता है आपके बैठने का स्टाइल

हादसे के बाद, स्थानीय अधिकारी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और बस के अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ घायल यात्री जिला अस्पताल में भर्ती किए गए, जबकि गंभीर रूप से घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने यातायात को सुचारू किया है। बस और कुछ वाहनों को बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, और कुछ लोग अपने वाहनों के नीचे फंसे होने की आशंका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU