Bhopal News Today : यादव और शर्मा के समक्ष जयस के संस्थापक महेन्द्र कन्नौज ने भाजपा की ली सदस्यता
Bhopal News Today : भोपाल ! मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में जयस के संस्थापक महेंद्र कन्नौज ने आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने श्री कन्नौज को पार्टी में शामिल किया एवं बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभवों का लाभ भाजपा को मिलेगा और हम सब मिलकर देश-प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए विशेष दिन है। जयस के संस्थापक श्री कन्नौज अपने साथियों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार हर वर्ग के हित में काम कर रही है और इसी का परिणाम है कि हमने पहले मध्यप्रदेश में सरकार बनाई और फिर सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है।
Bhopal News Today : डॉ यादव ने कहा कि बीते समय में जनता-जनार्दन के बीच भाजपा की पैठ और गहरी हुई है तथा हम राष्ट्रवादी सोच के नेताओं को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। श्री कन्नौज ने जयस में विभिन्न पदों पर काम किया है और उनके अनुभव का लाभ भाजपा को मिलेगा। आने वाले समय में हम मिलकर आदिवासियों समेत प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के हित के लिए काम करेंगे।
शर्मा ने सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि कन्नौज ने प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बीते सालों में आदिवासी और गरीबों के कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं, आदिवासी जननायकों को जो सम्मान दिया है, उससे प्रभावित होकर लगातार पार्टी से लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पिछले कई वर्षों से मध्यप्रदेश को स्वर्णिम बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। हम सभी मिलकर उसे पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री कन्नौज ने जयस में कई जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है और वे जमीन पर काम करने वाले नेता रहे हैं। उनके अनुभवों का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। वे पार्टी की ओर से उन्हें बधाई देते हैं और स्वागत करते हैं।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए श्री कन्नौज ने कहा कि मुझे खुशी है कि वे उस पार्टी का सदस्य बन गए हैं, जिस पर सारी दुनिया भरोसा करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी जननायकों का सम्मान किया है, आदिवासी संस्कृति को सहेजने का काम किया है। अब हम सभी मुख्यमंत्री डॉ यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के नेतृत्व में आदिवासियों समेत समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करेंगे।
Monsoon session : छत्तीसगढ़ में मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक
Bhopal News Today : सदस्यता ग्रहण करने वालों में जनपद सदस्य गोकुल गिरवाल, सरपंच चिंटू गिरवाल, भूरेसिंह गिरवाल, राजू कटारे, रामेश्वर, धर्मेन्द्र, लक्ष्मण गिरवाल, जितेन्द्र कटारे, महेश दांगी, राजेन्द्र कटारे, प्रकाश गुर्जर सहित कई समर्थक शामिल है।इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री नागर सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी उपस्थित रहे।